सवाल-जवाब

सविता भार्गव कुकिंग एक्सपर्ट


ड्राई फ्रूट्स को कैसे स्टोर करना चाहिए?

नूतन विनोद,  म.प्र.

ड्राई फ्रूट्स (सूखे मेवे) को फ्रिज में स्टोर करें। ऐसा करने से उनकी ताजगी लंबे समय तक बरकरार रहती है।

 

तांबे व कांसे के बर्तर्नो को कैसे साफ करें?

मीना कंसल, उ.प्र.

कुछ समय के बाद कांसे व तांबे के बर्तन काले पड़ जाते हैं। आप कितना ही डिटरजेंट से साफ करें उन्हें चमकाना असंभव है। ऐसे में कांसे व तांबे के बर्तनों को नीबू के छिलकों से साफ करें। बर्तन चमक जाएंगे।

अगर नीबू की कुछ बूंदें इस्तेमाल करनी हो तो क्या करें?

शोभना रावत, राजस्थान

अगर नीबू की कुछ बूंदें इस्तेमाल करनी हों, तो नीबू में टुथपिक से छेद करके रस निकालें। जितनी जरूरत हो उतना रस निकालकर नीबू  को फ्रिज में रख दें। ऐसा करने से नीबू बर्बाद नहीं जाएगा।

Your are Visitor No.

Your are Visitor No.